फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज

Thu, 23 Oct 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उप प्रधान ने गांव के एक व्यक्ति पर लगाए आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत दकड़ी के उप प्रधान ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उप प्रधान पवन कुमार निवासी गांव दकड़ी गलयाना ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर उनके ही गांव के एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ अभद्र भाषा और झूठे आरोपों से भरी एक पोस्ट साझा की। शिकायतकर्ता के अनुसार यह घटना 19 अक्टूबर को हुई थी। अगले दिन जब वे पंचायत प्रधान से मिलने जा रहे थे, तब उक्त व्यक्ति ने उनकी गाड़ी रोक ली और सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज करते हुए अपमानजनक बातें कहीं। इस घटना के बाद उस व्यक्ति ने दोबारा फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा की, जिससे शिकायतकर्ता की सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ-साथ स्थानीय मंत्री की छवि को भी ठेस पहुंची। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें