फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति पर कस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के पिता ने दर्ज कराई मामले की शिकायत
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के दिन ग्वालथाई में 24 वर्षीय विवाहिता ने लगाया था फंदा

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। पुलिस थाना कोट कहलूर क्षेत्र के ग्वालथाई में एक महिला के आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला के पिता ने दामाद पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। महाशिवरात्रि के दिन 24 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुभाष चंद निवासी समतैहण ने बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी बेटी ऊषा कुमारी की शादी रवि कुमार से हुई थी। शादी के आठ नौ माह बाद बेटी ने बताया था कि पति नशा करता है और नशे की हालत में उसे शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका दामाद नशा मुक्ति केंद्र में भी रहा। तीन माह पहले ही वह नशा मुक्ति केंद्र से आया था। इसके बाद वह उनकी बेटी से मारपीट और उसे तंग करता था। इससे परेशान होकर उसने फंदा लगाया है। उधर डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें