फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जिला से दूसरे जिला में बिना पास घुसने पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस ने रविवार की रात में चोरी छिपे एक ऊना से बिलासपुर में बच्छरेटू के समीप स्थित बॉर्डर के रास्ते से एंट्री करने की कोशिश करने वाले तीन व्यक्तियों सहित आठ खच्चरों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

रविवार रात को एएसआई पृथ्वी चंद की अगुवाई में बच्छरेटू में लगाए गए पुलिस नाके पर तीन व्यक्ति अपनी आठ खच्चरों सहित पंहुचे। जब पुलिस ने उपरोक्त तीनों व्यक्तियों ने पुलिस को बताया कि वह जिला ऊना के झलेड़ा में एक खैर के ठेकेदार के पास खैर की ढुलाई का कार्य करने के लिए गए थे। अचानक कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन लग गया।
कुछ दिन तो जैसे तैसे अपना व खच्चरों के खाने और दाने का प्रबंध करते रहे। लेकिन जब उन के पशुओं सहित अपने खाने के लाले पड़ गए। वह छिपते हुए जंगली रास्ते से घर को निकले हैं। पुलिस ने जब उक्त लोगों से जरुरी कागज मांगे तो उन के पास न तो एक जिला से दूसरे जिला में प्रवेश पत्र मिला और न ही उन के पास कोई मेड़िकल प्रमाण पत्र मिला। जिस के चलते पुलिस ने तीनों व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 188,269,34 व 51 बी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

उधर, घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि जंगली रास्ते से एक जिला से दुसरे जिला में प्रवेश करने पर तलाई पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनो की पहचान जयपाल निवासी धनी बिलासपुर, तारा चंद निवासी धनी बिलासपुर व अमर सिंह निवासी धवाल जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें