फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश से बाहर फंसे तमाम लोगों की सूची तैयार कर सौंपें : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। भारतीय जनता पार्टी घुमारवीं मंडल की विशेष वीडियो कांफ्रेंस मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें विशेष रूप से केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, विधायक राजेंद्र गर्ग, जिला भाजपा प्रभारी नवीन शर्मा, जिला भाजपा सह प्रभारी डॉ. सीमा, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। मंडल मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंस में सोशल डिस्टेंसिंग के मापदंडों को मद्देनजर रखते हुए हर बूथ अध्यक्ष को उसके घर पर ही मोबाइल के माध्यम से जोड़ा गया। विधायक राजेंद्र गर्ग ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रदेश से बाहर फंसे तमाम लोगों की एक सूची तैयार कर उन्हें सौंपी जाए ताकि, सरकार के माध्यम से उनकी घर वापसी सुनिश्चित की जा सके। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से आग्रह किया गया कि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा मास्क बनाने और उनको बांटने पर बल दिया जाए, साथ ही केंद्र सरकार की ओर से जारी आरोग्य सेतु ऐप को हर नागरिक के मोबाइल पर डाउनलोड करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें