फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कार चालक का बिना हेलमेट चालान

Sat, 21 Mar 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू में हुआ चालान, गाड़ी जाहू गई ही नहीं
विज्ञापन


कार मालिक ने चालान रद्द करने की उठाई मांग



संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। ताजा मामला एक कार के मालिक का है, जिसका बिना हेलमेट वाहन चलाने का चालान कर दिया गया, जबकि संबंधित वाहन कार है। इस घटना के सामने आने के बाद न केवल वाहन मालिक हैरान है, बल्कि आम जनता भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगी है।

जानकारी के अनुसार संतोष धर्माणी निवासी बड़ी करंगोड़ा के नाम पर पंजीकृत कार का चालान 20 मार्च 2026 को जारी किया गया है। संतोष धर्माणी का कहना है कि उनकी गाड़ी पिछले कई दिनों से घर पर ही खड़ी है और वह स्वयं भी इस दौरान कहीं बाहर नहीं गए हैं। ऐसे में चालान का मैसेज उनके मोबाइल पर आते ही वह चौंक गए।
विज्ञापन


जब उन्होंने चालान की प्रति देखी तो मामला और भी हैरान करने वाला निकला। चालान में उनकी कार का नंबर तो सही दर्ज है, लेकिन उल्लंघन के रूप में बिना हेलमेट वाहन चलाना लिखा गया है, जो कि स्पष्ट रूप से दोपहिया वाहनों पर लागू होता है। कार चालक पर इस तरह का चालान किए जाने से पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


हैरानी इस बात को लेकर भी थी कि चालान जिला हमीरपुर के जाहू क्षेत्र में किया गया था और जबकि वह जाहू गए ही नहीं थे और पिछले कई माह से उनकी गाड़ी शहर से बाहर गई ही नहीं है, फिर भी घर में खड़ी गाड़ी का चालान कर दिया गया है। संतोष धर्माणी ने पुलिस प्रशासन से इस मामले की जांच करने और गलत तरीके से काटे गए चालान को रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें