फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, दो घायल

Mon, 02 Feb 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भराड़ी के बाड़ी में ट्रक से टकराई कार। संवाद
विज्ञापन
घायलों का एम्स बिलासपुर में चल रहा उपचार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी के तहत शिमला–मटौर नेशनल हाइवे पर बाड़ी कस्बे के समीप सोमवार सुबह सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से कार की टक्कर हो गई, जिससे कार चालक सहित कार में सवार एक युवती घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से भराड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नदौन क्षेत्र के नजदीकी गांव जलाड़ी निवासी अरविंद कुमार का एक रिश्तेदार एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन है। रिश्तेदार का हालचाल जानने के लिए अरविंद कुमार कार के माध्यम से एम्स बिलासपुर जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी रिश्तेदार पेंजवीं गांव की युवती प्रिया भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी कार बाड़ी कस्बे के पास पहुंची, अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक अरविंद कुमार और युवती प्रिया दोनों को चोटें आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई, एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को भराड़ी अस्पताल ले जाया गया। दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। हादसे में कार को बड़ा नुकसान हुआ। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय कोई राहगीर मौके से नहीं गुजर रहा था। यदि उस समय कोई पैदल यात्री वहां मौजूद होता तो बड़ा जानी नुकसान भी हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही भराड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें