- गलत दिशा में कार ले जा रहा था चालक
-पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पडगल के पास गलत दिशा से आ रही कार और एचआरटीसी बस में टक्कर हो गई है। टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सरकाघाट से दिल्ली की ओर जा रही थी। जब बस कोठीपुरा से नीचे की ओर पडगल के पास पहुंची तो वहां पर मंडी भराड़ी पुल की ओर से कोठीपुरा की तरफ एक कार गलत दिशा में आ रही थी। इसी दौरान कार बस से टकरा गई। टक्कर में कार चालक बुरी तरह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुरेश कुमार निवासी तलसरी डाकघर कल्लर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।