फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दधोल चौक पर कार-स्कूटी की जोरदार टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
दधोल चौक पर हुई स्कूटी और कार की टक्कर। संवाद
विज्ञापन
टक्कर के बाद सड़क पर दूर जा गिरा स्कूटी सवार, प्राथमिक उपचार के बाद घुमारवीं अस्पताल रेफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत दधोल चौक पर बुधवार दोपहर कार और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी चालक घायल हो गया। उसके टांग, बाजू समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घुमारवीं अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब एक बजे शिमला-मटौर हाईवे पर एक कार डंगार से घुमारवीं की ओर जा रही थी। इसी दौरान भराड़ी सड़क से हाईवे पर आ रही स्कूटी की कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी चालक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों ने घायल को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घुमारवीं अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान रविंद्र कुमार निवासी गांव बाड़ी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही भराड़ी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें