फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कार और बाइक की टक्कर, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- घुमारवीं के कलरी में हुआ हादसा
विज्ञापन

- कार चालक पर मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत कलरी गांव के पास कार और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। एक युवक की टांग टूट गई है। घायल को एम्स रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कलारी गांव में राजकीय महाविद्यालय के पास कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई । महाविद्यालय के सामने एक कार मुड़ रही थी। तभी सामने से आ रही बाइक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस घटना में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया। एक युवक की टांग पूरी तरह से टूट गई, जिसे तुरंत एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे घायल का उपचार अस्पताल घुमारवीं में ही किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना घुमारवीं की टीम अस्पताल पहुंची, जहां उन्होंने घायल युवकों के बयान दर्ज किए। घायल युवकों की पहचान प्रवेश कुमार(20) निवासी गांव मरहाना, विशाल (23) निवासी गांव भेल दधोल तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें