फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला शुरू

Mon, 19 Jan 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-विद्यालयों से चयनित 38 शिक्षक ले रहे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। जिले के पीएम श्री विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सोमवार को बिलासपुर में शुरू हुई। कार्यशाला का उद्घाटन डाइट बिलासपुर के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने किया। कार्यशाला में पीएम श्री विद्यालयों से चयनित 38 शिक्षक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के पहले दिन पीएम श्री योजना के विजन, मिशन और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला को इंटरएक्टिव स्वरूप में संचालित करते हुए शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। इस दौरान पीएम श्री विद्यालयों को उत्कृष्टता और नवाचार के मॉडल के रूप में विकसित करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में तरसूह स्कूल के प्रधानाचार्य तेजेंद्र सिंह ने शिक्षकों को पीएम श्री स्कूलों को मॉडल ऑफ इनोवेशन एंड एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने प्रतिभागी शिक्षकों से उनके विद्यालयों के अनुभव साझा करवाए और शैक्षणिक समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की। वहीं रसायन विज्ञान विषय के विशेषज्ञ द्वारा पीएम श्री योजना की प्रमुख विशेषताओं और शिक्षण नवाचारों की जानकारी दी गई। जिला पीएम श्री नोडल अधिकारी अनिल कुमार और शिक्षक प्रशिक्षण प्रशिक्षक दिग्विजय मल्होत्रा ने द्विमार्गीय संवाद के माध्यम से प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल को मजबूत करना और पीएम श्री विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें