फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदला का वार्डा नंबर एक कंटेनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिहार के एक मजदूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर बंदला ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर एक को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। यह मजदूर करीब डेढ़ दर्जन अन्य प्रवासियों के साथ गत तीन जुलाई को बिलासपुर पहुंचा था। ऐसे में उसके साथ आए अन्य मजदूरों के भी इस महामारी की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल, इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्णय लिया। जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी तरह की गतिविधियों पर पाबंदी लगाई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिला में गत शुक्रवार देर शाम कोरोना के तीन नए मामले सामने आए थे। इनमें दिल्ली से वापस लौटे अमरपुर के एक परिवार से पिता-पुत्री के साथ बिहार से आया एक प्रवासी मजदूर भी शामिल है। दिल्ली से लौटे परिवार को घुमारवीं में संस्थागत संगरोध किया गया था, जबकि बंदला में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण में जुटे बिहार के लगभग डेढ़ दर्जन मजदूरों को साइट पर ही संगरोध करने के निर्देश दिए गए थे।
सूत्रों के अनुसार कॉलेज का निर्माण कर रही कंपनी ने क्वारंटीन की अवधि पूरी होने से पहले ही इन मजदूरों को काम पर लगा दिया गया था। इस दौरान वे स्थानीय मजदूरों के संपर्क में भी आए। अब बिहार के एक मजदूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से बंदला में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

बहरहाल, कोरोना संक्रमण के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने बंदला पंचायत के वार्ड एक को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। शनिवार सुबह ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बंदला पहुंचकर फैक्ट फाइंडिंग कैंपेन शुरू कर दी। कोरोना पॉजिटिव पाए गए मजदूर के संपर्क में आए अन्य कामगारों तथा लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके सैंपल भी कोरोना जांच के लिए भेजे जाएंगे। उधर, बिलासपुर के उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने बंदला पंचायत के वार्ड एक को कंटेनमेंट जोन बनाए जाने की पुष्टि की है।
कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद ऐहतियात के तौर पर बंदला पंचायत के वार्ड नंबर एक को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जरूरी सेवाओं को छोड़कर इस वार्ड में अन्य सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। मजदूर के प्राथमिक संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है ताकि उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे जा सकें। -राजेश्वर गोयल, जिलाधीश, बिलासपुर
अभी तक जिला में 51 मामले आ चुके सामने
बिलासपुर जिला में कोरोना पॉजिटिव के अभी तक 51 मामले सामने आ चुके हैं। 38 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 13 एक्टिव केस हैं। सभी मरीजों का उपचार शिवा आयुर्वेद कॉलेज में बनाए गए कोविड-19 केयर सेंटर में किया जा रहा है। जिला में कोरोना का रिकवरी रेट सत्तर फीसदी है। रेड जोन से आ रहे ज्यादातर लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें