फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में चुनाव आयोग के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
घुमारवीं में कैंडल मार्च निकालते हुए युवा कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
राहुल गांधी का किया समर्थन
विज्ञापन

गांधी चौक से गांधी प्रतिमा तक निकाली गई रैली, केंद्र सरकार पर लगाए पक्षपात के आरोप
लोकतंत्र बचाने का लिया संकल्प, भाजपा पर वोट चोरी का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। ब्लाॅक कांग्रेस और युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में चुनाव आयोग के खिलाफ और राहुल गांधी के समर्थन में घुमारवीं में कैंडल मार्च निकाला गया।
यह मार्च कांग्रेस कार्यालय से गांधी चौक, मुख्य बाजार होते हुए नगर परिषद प्रांगण स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर काम करने के बजाय केंद्र सरकार के इशारों पर चल रहा है। इससे लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए वोटों की चोरी की जा रही है, जो जनता के साथ धोखा है। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा और इस मुद्दे को हर वोटर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद घुमारवीं की अध्यक्ष रीता सहगल, एपीएमसी चेयरमैन सतपाल, घुमारवीं पंचायत प्रधान अनीता शर्मा, दकड़ी पंचायत प्रधान मस्तराम राणा, कांग्रेस महासचिव राजेंद्र भारद्वाज, मनोहर लाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राणा, विकास गर्ग, शाहिल राणा, लवित चौहान, गौरव शर्मा, पार्षद राकेश कुमार, पार्षद मदन लाल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें