-इलेक्ट्रीशियन, फिटर सहित अन्य ट्रेड के प्रशिक्षु ले सकते हैं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय आईटीआई बरठीं में 5 अप्रैल को नालागढ़ की एक निजी कंपनी मेें अप्रेंटिस की भर्ती के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। साक्षात्कार सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।
साक्षात्कार में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, फिटर, मशीनिस्ट और टर्नर ट्रेड के पास आउट प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं। प्रधानाचार्य सुनील पटियाल ने बताया कि इस साक्षात्कार में 20 पद हैं, जिनको एक साल के लिए अप्रेंटिस पर रखा जाएगा। चयनित उम्मीदवार को 12000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही सब्सिडाइज्ड भोजन और बस सर्विस की सुविधा भी कंपनी उपलब्ध करवाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।