फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुरक्षा गार्ड के लिए श्री नयना देवी जी में 23 को कैंपस इंटरव्यू

Thu, 17 Jul 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरे जाएंगे 70 पद, 22 हजार तक मिलेगा वेतन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसआईएस सिक्योरिटी की ओर से सुरक्षा गार्ड के 70 पदों को भरने के लिए 23 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह इंटरव्यू सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। इससे उच्च योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी भी इस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 17,500 रुपये से लेकर 22,000 रुपये तक प्रदान किया जाएगा। पात्रता के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और भार कम से कम 54 किलोग्राम होना चाहिए। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। ये पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि को उपस्थिति दर्ज करवाएं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 85580-62252 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें