-डेवलपमेंट मैनेजर के तीन, बिजनेस एसोसिएट के भरे जाएंगे दो पद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 11 फरवरी को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड घुमारवी ब्रांच की ओर से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इस इंटरव्यू में डेवलपमेंट मैनेजर के तीन पद और बिजनेस एसोसिएट के दो पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इसके लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट रखी गई है। उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 40 साल निर्धारित की गई है। भूतपूर्व सैनिकों के लिए आयु सीमा 45 साल और शैक्षणिक योग्यता 12वीं निर्धारित है। चयनित उम्मीदवार को तीन लाख रुपये वार्षिक वेतन, पीएफ और इंसेंटिव भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों के साथ 11 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय घुमारवी में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए उम्मीदवारों का ईईएमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।