फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान लगाने से दूर होंगी परेशानियां : पार्थ

Sun, 28 Feb 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीश्री कुटीर में परीक्षाओं के तनाव से मुक्ति विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्कूल तथा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यशाला में मनोवैज्ञानिक पार्थ शर्मा ने कहा कि आज के कठिन जीवन में हमारे पास हर किसी के लिए समय है, लेकिन समय नहीं है उलझनों और तनावों से अकेले निपटते हैं।

उन्होंने कहा कि जीवन की इस आपाधापी में मन को शांत रखना और तनाव से मुक्ति पाना एवं रोजमर्रा के जीवन में आने वाली कई परेशानियों को सिर्फ ध्यान लगा कर ही दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा का समय आ गया है। इस समय में हर कोई तनावग्रस्त हो जाता है क्योंकि सबको अच्छा करने का दबाव होता है। तो क्या इस चिंता से लड़ने का तरीका परीक्षा से पूर्व का अध्ययन और पर्याप्त विश्राम। बिना शारीरिक और मानसिक विश्राम के स्मृति और एकाग्रता सही नहीं हो सकती।
एक थका हुआ मन सूचना का संग्रह नहीं कर सकता और ना ही केंद्रित हो सकता है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को सूर्योदय के समय उठना चाहिए और कुछ राउंड सूर्य नमस्कार के करने चाहिए।

इसके बाद कुछ श्वसन तकनीक जैसे नाड़ी शोधन प्राणायाम और उज्जयी श्वास का अभ्यास करें। इससे आपके तनाव आपके शरीर से बाहर निकल जाएगा और शरीर और मन की ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि अध्ययन करने से पूर्व कुछ मिनट का ध्यान करें। यह आपको विश्राम देता है स्मृति को तीव्र करता है और स्मृति को लंबे समय तक बनाए रखता है।

एक बार जैसे ही आरंभ करने का मन हो बैठ जाएं और अध्ययन आरंभ कर दें। ना तो बहाना बनाएं और न ही स्थगित करें। रिवीजन का टाइमटेबल बनाए और साथ में कुछ विश्राम का भी समय रखें। घर का बनाए शाकाहारी भोजन आपकी ऊर्जा को बढ़ाता है और एकाग्रता की योग्यता को ठीक करता है इसी को महत्व दें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें