सदर विधायक बंबर ठाकुर ने रविवार को पटेर पंचायत में प्रस्तावित सेड़ी-मटयार-भटोली सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इसके बाद घुमारवीं-पटेर-लढेर तक चलने वाली नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद उन्होंने गांव बाह-रणौतां के स्कूल में जनसभा का आयोजन किया गया।
विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि इस सड़क के बन जाने के बाद पक्का भी किया जाएगा। इसके लिए 20 लाख रुपये की व्यवस्था कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि पटेर और लढेर गांव के लोगों की मांग पर अब यहां एचआरटीसी की एक नहीं दो बसें घुमारवीं से चलेंगी। एक बस शाम को सवा 5 बजे घुमारवीं से चलकर लढेर में रात्रि ठहराव करेगी।
यह बस सुबह 8 बजे लढेर से घुमारवीं की ओर चलेगी। वहीं दूसरी बस दोपहर 2 बजे घुमारवीं से लढेर के लिए चलेगी और शाम 3 बजे लढेर से घुमारवीं की ओर वापस लौटेगी।
इस अवसर पर उन्होंने बाह-रणौतां स्कूल में दो कमरे बनवाने और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए 5100 रुपये देने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम के दौरान पटेर पंचायत प्रधान सुरेश, उपप्रधान यशवंत, मोरसिंघी पंचायत प्रधान जगदीश, पंचायत सदस्य पवन, कश्मीर, संजय, इंद्र, प्रकाश, प्यार सिंह, मनोहर, किशोरी, बलबीर, राजेंद्र, बासु, महेंद्र, जोगिंद्र और सिक्कम सहित क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद थे।