भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी बैठक में हुई चर्चा
संगठन को मजबूत बनाने, किसानों तक पहुंचाएंगे संगठन की मूल संकल्पना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी, सभी खंडों के मंत्रियों की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर औहर में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, किसानों तक संगठन की मूल संकल्पना पहुंचाने, जहर-मुक्त खेती को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जहर-मुक्त खेती को अभियान का रूप देकर गांव-गांव तक ले जाया जाएगा, ताकि किसानों को प्राकृतिक व सुरक्षित खेती की ओर प्रेरित किया जा सके। इसके साथ ही संगठनात्मक, रचनात्मक और आंदोलनात्मक ढांचे पर भी विस्तृत मंथन हुआ। ग्राम समिति स्तर पर कार्य योजनाओं, ग्राम समितियों की स्थानीय समस्याओं व उनके समाधान पर भी सुझाव रखे गए। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री हरि राम, जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सत्य पाल वर्मा, जिला मंत्री रमेश ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष सुदर्शन संख्यान, जिला सह मंत्री रतन ठाकुर, जिला राजस्व आयाम प्रमुख सुदर्शन शर्मा, जिला सहकारिता आयाम प्रमुख बलवंत ठाकुर, जिला युवा प्रमुख विजय राणा, खंड अध्यक्ष झंडूता दिलबाग जमवाल, खंड अध्यक्ष घुमारवीं अनिल शर्मा, खंड मंत्री झंडूता धर्मेंद्र ठाकुर, खंड मंत्री घुमारवीं विजय पाल वर्मा, नीलम पठानिया, जगत राम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला मंत्री रमेश ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं के समाधान और जागरूकता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।