फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बंबर ठाकुर पर हमला करने वालों की कॉल डिटेल निकाली जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में बोलीं महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोदावरी
विज्ञापन

बिलासपुर। बंबर ठाकुर पर हुए हमले को लेकर महिला कांग्रेस बिलासपुर ने आरोपियों की कॉल डिटेल खंगालने की मांग की है। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने कहा कि इन आरोपियों के फोन रिकॉर्ड से पता लग जाएगा कि यह किन नेताओं के संपर्क में थे और उनसे भी पूछताछ की जाए।
विज्ञापन

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष गोदावरी ने कहा कि बंबर ठाकुर पर हुए हमले जो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं उनके साथ पंजाब और हरियाणा के लोग भी मौजूद थे। इन लोगों की पहचान कर इनसे भी पूछताछ की जाए। साथ ही इन आरोपियों की कॉल डिटेल से यह भी पता लग जाएगा की कौन नेता इनका साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंबर ठाकुर पर हुआ हमला सोच समझ कर किया गया है। इसके बारे में रेल लाइन निर्माण कंपनी के जीएम से भी पूछताछ करनी चाहिए, क्योंकि उनके सामने ही यह सब हुआ है। बंबर ठाकुर जब वहां गए तो उसके पांच मिनट बाद ही 20 से 25 गुंडे वहां पर पहुंच गए और उनके ऊपर हमला कर दिया। इससे पता लगता है कि यह हमला सोच समझ कर किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह दो दिन बाद जगह-जगह प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर शिप्रा गौतम, सीमा चंदेल, ज्योति, चंपा देवी और नीलम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें