फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कैडेट्स ने सेलिंग के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का सीखा कौशल

Sat, 20 Sep 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
गोबिंद सागर झील में डूबते हुए व्यक्ति को बचाने का विशेष अभ्यास करते हुए एनसीसी कैडेट्स। संवाद
विज्ञापन
नकराणा मेें सतलुज नदी के तट पर चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

शतुद्री वंदन अभियान के छठे दिन की गतिविधियां

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शतुद्री वंदन अभियान के छठे दिन एनसीसी कैडेट्स ने सेलिंग के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का कौशल सीखा। कैडेट्स ने एक्सपीडिशन के छठे दिन की शुरुआत योग और व्यायाम से की।
विज्ञापन

कैडेट्स ने जकातखाना से बोट सेलिंग की शुरुआत कर ज्योरिपत्तन से होते हुए नकराणा पहुंचे। यहां पुनीत सागर अभियान के तहत सतलुज नदी के तट पर सफाई अभियान चलाया गया और स्वच्छता रैली निकालकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। इस पहल में ग्रामीणों और युवाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की। दोपहर में भोजन के बाद कैडेट्स सेलिंग करते हुए रायपुर मैदान के लिए रवाना हुए। इस दौरान ज्योरिपत्तन के समीप उन्हें हल्के तूफान का सामना करना पड़ा, जिसे उन्होंने साहस और अनुशासन के साथ पार किया। इसके अलावा कैडेट्स को सर्वाइवल ऐट सी और डूबते हुए व्यक्ति को बचाने का विशेष अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनमें आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का कौशल विकसित हुआ। कमांडिंग ऑफिसर सज्जन कुमार ने कहा कि ऐसे अनुभव कैडेट्स को और परिपक्व बनाते हैं व उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम वर्क की भावना को मजबूत करते हैं। एक्सपीडिशन के छठे दिन कैडेट्स ने बोट सेलिंग करते हुए 40 किलोमीटर का सफर तय किया।

गोबिंद सागर झील में डूबते हुए व्यक्ति को बचाने का विशेष अभ्यास करते हुए एनसीसी कैडेट्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें