फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कैबिनेट मंत्री गोमा ने किया ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री यादविंदर गोमा ने किया ध्वजारोहण
विज्ञापन

- पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस केडेट्स की टुकड़ियों ने किया मार्च पास्ट
- हिमाचल को अमीर राज्यों की सूची में शामिल करना प्रदेश सरकार का संकल्प : यादविंदर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर के खेल मैदान में हुआ। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल, कानून एवं विधि परामर्शी मंत्री यादविंदर गोमा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस केडेट्स की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट कर कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति और स्थानीय संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंत्री यादविंदर गोमा ने जिला वासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी से लेकर विभिन्न युद्धों में शहीद हुए वीर जवानों को याद कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि हिमाचल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने और आने वाले 10 साल में देश के सबसे अमीर राज्यों की सूची में शामिल हो। प्रदेश सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए भर्तियों में पारदर्शिता लाना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि जिले में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 223 करोड़ से अधिक की लागत से 31 सड़कें बनाई जा रही हैं। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले में ही 1 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक की राशि वितरित की गई है। जिले में जल शक्ति विभाग की ओर वित्तीय वर्ष 2024-25 में सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं पर कुल 19 करोड़ 75 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। बिलासपुर शहर के लिए सीवरेज योजना पर 93 करोड़ 30 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसकी प्रशासनिक अनुमोदन स्वीकृति सचिव जल शक्ति विभाग को मिल चुकी है। सीवरेज योजना के लिए निविदाओं का कार्य प्रगति पर है। घुमारवीं में शेष बची हुई आबादी के लिए मल निकासी योजना 13.32 करोड़ की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हुई है। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र और स्वारघाट ब्लॉक के लिए पेयजल योजना के अंतर्गत 66. 68 करोड़ रुपये की स्वीकृत हुई है, जिसका कार्य प्रगति पर है। बिलासपुर में 21.65 मेगावाट के सोलर पावर प्रोजेक्ट विभिन्न फर्मों को आवंटित किए गए हैं, जिनसे 7 मेगावाट से अधिक बिजली तैयार हो रही है। इसके अतिरिक्त 2.5 मेगावाट के 4 अन्य प्रोजेक्ट्स भी कमीशन हो चुके हैं। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत जिला बिलासपुर में 130 बेसहारों को सहारा दिया गया है। कार्यक्रम से पहले मुख्यातिथि ने चंगर स्थित शहीद स्मारक में रणबांकुरों को नमन करके उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक जीतराम कटवाल, विधायक त्रिलोक जमवाल, उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम, हिमुडा सदस्य जितेंद्र चंदेल, को ऑपरेटिव बैंक सदस्य सुनील शर्मा, कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



इनसेट
बेहतरीन कार्य के लिए ये हुए सम्मानित
मंत्री यादविंदर गोमा ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वालों में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत राम ठाकुर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी हरीश मिश्रा, बिलासपुर कॉलेज में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिक्स अरुण कुमार, पर्यटन विभाग के तुलसीराम, आईटी जिला प्रबंधक अनुज कुमार शर्मा, जेओए श्याम लाल, वरिष्ठ सहायक संजीव कुमार, सदर थाना के एएसआई संजीव कुमार, झंडूता थाना के एएसआई अश्वनी कुमार, बेहतरीन यातायात ड्यूटी के लिए सुमित कुमार, सीसीटीएनएस में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए संदीप कुमारी, आरक्षी हेम राज, आरक्षी राजेश कुमार, सहायक लोक संपर्क अधिकारी हेमंत नेगी, झंडूता कॉलेज की असिस्टेंट प्रो. शालिनी कुमारी, बिलासपुर कॉलेज के सहायक प्रो. डॉ. मनोहर शर्मा, सहायक प्रो. अजीत कुमार, ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा कार्यालय के क्लर्क अमनदीप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें