फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएंडवी अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरे सरकार

Sun, 31 Jan 2016 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएंडवी अध्यापक संघ की बैठक रविवार को स्वारघाट में हुई। इसमें प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान सीता राम ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। ठाकुर ने प्रदेश सरकार से माध्यमिक पाठशालाओं में सीएंडवी पदों के अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है।
विज्ञापन


सीता राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नई खुल रही माध्यमिक पाठशालाओं में सीएंडवी अध्यापक वर्ग के पदों को समाप्त किया जा रहा है।

जबकि पुरानी पाठशालाओं में अनेक पदों को काफी लंबे समय से भरा नहीं जा रहा है। पढ़ाई का कार्य प्रति नियुक्ति द्वारा करवाया जा रहा है। इसके कारण अध्यापक वर्ग तो परेशान है ही, स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि संघ ने जो जिम्मेवारी सौंपी है। उस पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने सभी सीएंडवी अध्यापक वर्ग का आह्वान करते हुए कहा कि एकजुट होकर कार्य करना है ताकि इस वर्ग की समस्याओं को प्रदेश सरकार तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान सीता राम का स्वारघाट में पहली बार पहुंचने पर संघ के सदस्यों ने स्वागत किया। बैठक में जिला प्रधान कश्मीर चंद शर्मा, महासचिव रविकांत शर्मा, देसराज, इंद्र सिंह, दीपराम चंदेल, सोहन लाल शर्मा, ललित कुमार शर्मा, भूरि सिंह, बालकराम और कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें