फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पीएमएफएमई योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए आवेदन आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई इकाई लगाने या मौजूदा इकाई के उन्नयन पर 35 फीसदी तक अनुदान
विज्ञापन

प्रति इकाई अधिकतम 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता
युवाओं, महिलाओं, किसानों, एफपीओ, स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के इच्छुक युवाओं, महिलाओं, किसानों और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों के लिए स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध हुआ है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकरण योजना (पीएमएफएमई) के तहत सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना और उन्नयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य स्थानीय कृषि एवं खाद्य उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर रोजगार और आय के नए अवसर सृजित करना है।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र बिलासपुर के महाप्रबंधक मनोज सकलानी ने बताया कि योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक आयु के इच्छुक युवा, महिलाएं, किसान, स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), सहकारी समितियां, गैर सरकारी संगठन, पार्टनरशिप फर्म और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े उद्यमी उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत नई इकाई स्थापित करने अथवा पहले से संचालित सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के उन्नयन के लिए परियोजना लागत पर 35 प्रतिशत तक क्रेडिट लिंक्ड पूंजी अनुदान दिया जाएगा। प्रति इकाई अधिकतम 10 लाख रुपये तक का अनुदान उपलब्ध होगा। लाभार्थी को परियोजना में कम से कम 10 प्रतिशत अंशदान करना होगा, जबकि शेष राशि बैंक ऋण के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत पापड़, चिप्स, मसाला निर्माण, धान मिल, जूस, मिठाई, बेकरी, आइसक्रीम, चॉकलेट, नूडल्स, नमकीन, जैम, जेली, अचार, सॉस, पनीर, घी, बिस्कुट, ब्रेड, मशरूम, पशु एवं मुर्गी आहार, आटा चक्की, सेवई, मखाना, हल्दी, धनिया पाउडर सहित खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े अनेक उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। महाप्रबंधक ने बताया कि इच्छुक उद्यमी योजना की विस्तृत जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र बिलासपुर के दूरभाष 01978-224248 अथवा जिला रिसोर्स पर्सन राकेश कुमार के मोबाइल 98821-45591 पर संपर्क कर सकते हैं। आवेदन भारत सरकार के पीएमएफएमई पोर्टल पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें