फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की रैली में जिले से जाएंगी 150 निजी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला मंडी में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में बिलासपुर से 150 निजी बसें रवाना होंगी। इससे जिले में बसों का संकट पैदा हो सकता है जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि जिले से एचआरटीसी की कोई भी बस प्रधानमंत्री की रैली नहीं जा रही है। परिवहन निगम से सभी रूट सुचारु रूप से चलते रहेंगे।
विज्ञापन

बिलासपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन के लिए लोगों को ज्यादातर प्राइवेट बसों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। जिले में 334 प्राइवेट बसें हैं जो ग्रामीण रूटों पर सेवाएं देती हैं। ऐसे में करीब आधी प्राइवेट बसों के पीएम की रैली में जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। बिलासपुर निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष राजेंश पटियाल ने कहा कि मंडी में भाजपा युवा मोर्चा की रैली के लिए बिलासपुर जिले से 150 बसें बुक हुई हैं। हजारों युवा मंडी जाएंगे। जिले में अन्य प्राइवेट बसें चलती रहेंगी और लोगों को सुविधाएं देंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें