फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चलेगी मुद्रिका बस, दस रुपये होगा किराया

Thu, 05 Jan 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के लोगों को जल्द ही मुद्रिका बस की सुविधा मिलेगी। इससे जहां ऑटो चालकों की मनमानी पर लगाम लगेगी वहीं मात्र दस रुपये में लोग शहर में कहीं भी जा सकेंगे।  परिवहन निगम बस को चलाने के लिए औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


सब कुछ सही रहा तो इसी महीने के बीच में शहर में मुद्रिका बस चलनी शुरू हो जाएगी। निगम ने बस के रूट भी निर्धारित कर दिए गए हैं। जबकि बस के चलने का टाइम टेबल भी तैयार कर दिया गया है। यह बस दिन में तीन बार चलेगी।

इसमें बस बिलासपुर बस अड्डा से हाउसिंग बोर्ड कालोनी, पशु अस्पताल, जिला अस्पताल, उपायुक्त कार्यालय, कॉलेज चौक, रावमापा छात्र, औद्योगिक क्षेत्र, आईटीआई सदर, पुलिस थाना, रावमापा छात्रा से होते हुए दोबारा कॉलेज चौक, उपायुक्त कार्यालय, पशु अस्पताल से होते हुए बस अड्डे पहुंचेगी। इस बस का फिक्स किराया होगा। इसमें लोगों को  दस रुपये किराया अदा करना होगा। 
विज्ञापन


बस के चलने का समय सुबह साढ़े दस, साढ़े बारह और ढाई बजे तय किया गया है। गौरतलब है कि लंबे समय से वरिष्ठ नागरिक शहर में मुद्रिका बस के चलाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बस सुविधा के अभाव में ऑटो चालक मनमाने दाम वसूल करते हैं। डीडीएम बिलासपुर डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि बस सेवा शुरू करने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। इस महीने में ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें