फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित; यहां दिया चकमा

Thu, 04 Jun 2026 10:03 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

बिलासपुर के चर्चित बंबर ठाकुर गोलीकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले का मुख्य आरोपी अजय कुमार झज्जर अदालत में पेशी के बाद वापस लाते समय टिकरी बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस हिरासत से फरार हो गया। घटना के बाद आरोपी को लेकर गए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस की बड़ी चूक सामने आई है। मामले का मुख्य आरोपी और शार्प शूटर अजय कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी झज्जर पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की टीम उसे कुछ दिन पहले हरियाणा के झज्जर स्थित अदालत में पेशी के लिए लेकर गई थी। सूत्रों के अनुसार अदालत में पेशी के बाद आरोपी को वापस लाया जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली-हरियाणा सीमा के निकट टिकरी बॉर्डर क्षेत्र में वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने के बाद उसकी तलाश के लिए विभिन्न राज्यों की पुलिस एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। 

विज्ञापन


 मामले में आरोपी को लेकर गए दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।   आरोपी के फरार होने को लेकर हरियाणा में भी मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना कुछ दिन पहले की है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी के फरार होने के बाद दोनों पुलिसकर्मी बिलासपुर लौट आए हैं या नहीं।

विज्ञापन

पुलिस हिरासत से एक हाई प्रोफाइल मामले के आरोपी का भाग जाना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक की ओर इशारा कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों के दौरान इस मामले को सार्वजनिक नहीं किया गया, लेकिन अब घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।  उधर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। 

गौरतलब है कि अजय कुमार पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए चर्चित गोलीकांड का मुख्य आरोपी माना जाता है और उसकी गिरफ्तारी इस मामले की जांच में अहम कड़ी मानी जा रही थी। फिलहाल वो मामले में जेल ट्रायल पर था। लेकिन अब उसके फरार होने से पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें