फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं और कुठेड़ा में बनेंगे मुख्यमंत्री लोक भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश में बन रहे मुख्यमंत्री लोक भवन घुमारवीं उपमंडल के दो स्थानों पर बनेंगे। जिस के लिए संबंधित विभाग द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। एक भवन घुमारवीं पंचायत कार्यालय के साथ तथा दूसरा कुठेड़ा में बनेगा। जिस के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के साथ टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ये दोनों भवन अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किए जाएंगे। निर्माण के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री लोक भवन में बड़ा हाल, रसोई व दो शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। भवन में दो शौचालय महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग होंगे। इन भवनों मे सार्वजनिक कार्यक्रम होने तय हैं तथा पंचायतों के अधीन होने के उपरांत इसमें निजी कार्यक्रम करवाने के लिए स्वीकृति देना और न देना पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार क्षेत्र में आएगा। अगर इन भवनों में निजी कार्यक्रम करवाएं जाते हैं तो इसके लिए तय राशि भी वसूली जाएगी। जिससे पंचायत को इन भवनों से अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी। ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा बनाए जाने वाले मुख्यमंत्री लोक भवनों का उद्देश्य पंचायत स्तर पर होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम को एक छत प्रदान करना है। जो कार्यक्रम होगा, वह इसी भवन में होना निश्चित होगा। बीडीओ घुमारवीं जीत राम चौधरी ने कहा कि घुमारवी उपमंडल में दो मुख्यमंत्री भवन बनने तय हुए हैं। एक घुमारवीं और दूसरा कुठेड़ा में बनेगा। इन भवनों के निर्माण के लिए विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत टेंडर आवंटित कर दिए हैं तथा शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें