फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बुहाड़-मलहोट सड़क 20 दिसंबर तक अस्थायी रूप से बंद

Wed, 27 Nov 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल घुमारवीं के तहत बुहाड़-मलहोट सड़क 20 दिसंबर तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी। सड़क पर निर्माण कार्य के चलते इस सड़क को बंद किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

लेठवीं-बेला सड़क पर निर्माण कार्य के सुचारू संचालन के लिए सड़क को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। यह निर्णय लोक निर्माण विभाग झंडूता डिवीजन के अधिशासी अभियंता के अनुरोध पर लिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और हिमाचल प्रदेश सरकार की 3 जून 2001 की अधिसूचना के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए सड़क बंद करने और यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट करने की अनुमति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि यातायात को स्लैब कलवर्ट भड़ोलीकलां, जेजवीं, सलवाड़, मरोतन सड़क के माध्यम से डायवर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि जनता की सुविधा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने संबंधित विभागों और अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग पर यातायात के प्रबंधन और सुरक्षा की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात के लिए दिए गए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें