फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यम वर्ग को टैक्स स्लैब, तो किसानों को प्रधानमंत्री सोलर पंप से खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। केंद्र सरकार के बजट पर शनिवार को सुबह से ही नजरें जमाकर बैठे बिलासपुर के लोगों ने केेंद्र सरकार के बजट का स्वागत किया है। कहा कि सरकार ने बजट सभी लोगों को ध्यान में रख कर पेश किया है जिससे आम से लेकर खास सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कहा कि टैक्स, किसान, गृहणियां और कारोबारी सब लोगों के लिए बजट बेहतर है। कर्मचारी व मध्यम वर्ग का ध्यान टैक्स स्लैब के बदलाव ने अपनी ओर खींचा है जिसमें पांच लाख से साढ़े सात लाख तक दस प्रतिशत टैक्स तय किया गया है।
इसके अलावा साढ़े सात लाख से अधिक आय पर भी पांच प्रतिशत की दर से टैक्स में बढ़ोत्तरी हुई है जो पहले के मुकाबले पांच से 15 प्रतिशत तक कम है। शिक्षा के क्षेत्र में पीपीपी मोड़ पर मेडिकल कॉलेज व राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय व राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विवि जैसे नए निर्णयों पर छात्र वर्ग काफी आकर्षित है।
विज्ञापन

इनसेट...
1.टैक्स सलैब में बदलाव था जरूरी
डॉ. सुरेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट काफी संतुलित है। आयकर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पांच लाख तक आय वालों को टैक्स देने की जरूरत नहीं है। जबकि इससे अधिक साढ़े सात लाख तक दस प्रतिशत टैक्स लगेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व के मुकाबले टैक्स में कमी लाई है जिसका मध्यम वर्ग को खासा फायदा मिलेगा।
इनसेट....
2.महिलाओं को मिलेगा सशक्तीकरण योजना का लाभ
बिलासपुर की विजय लक्ष्मी, सुमनलता, मोनिका शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने महिला सशक्तीकरण योजना पर महिलाओं के विकास के लिए तकरीबन 28 हजार 600 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन से जोड़ने और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को धन लक्ष्मी योजना का भी लाभ मिलेगा।
इनसेट...
3.किसानों को सोलर पंप का मिलेगा लाभ
किसान आशा देवी, ब्रह्मी देवी और अनुपमा भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना उन्हें बजट में सबसे अच्छी बात लगी है। इस योजना में केंद्र सरकार ने 20 लाख किसानों को सोलर पंप देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार का बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
इनसेट...
4.नौकरी पेशा समुदाय को राहत
विद्यार्थी अंशुल, अर्शिया ने कहा कि मध्य वर्ग खासकर नौकरी पेशा समुदाय ने राहत की सांस ली। उन्होंने कहा कि नए शिक्षण संस्थानों, स्किल संस्थानों के खुलने से शिक्षा में और
ज्यादा सुधार होगा।
इनसेट...
5.नए शिक्षा संस्थान खोलना सराहनीय
अंकुर शर्मा ने कहा कि बजट में सरकार ने शिक्षण संस्थानों को खोलने की बात कही है। इससे जहां युवाओं को पढ़ने के लिए विश्वविद्यालय मिलेंगे, वहीं शिक्षा का विस्तार भी होगा।
इनसेट...
6.राजमार्गों के विकास तेजी का स्वागत
रामपाल का कहना है कि केंद्र सरकार ने राजमार्गों के विकास में तेजी लाने व पीपीपी मोड़ पर रेलवे स्टेशनों के विकास करने की बात स्वागत योग्य है। राजमार्ग व रेलवे के विस्तार से लोग एक जगह से दूसरी जगह कम समय में पहुंच पाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर ही बजट बनाया है।
-
7.टैक्स स्लैब में बदलाव पर लोगों ने जताई खुशी
उक्त सभी लोगों ने टैक्स स्लैब में बदलाव पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बजट 2020-2021 में करदाताओं को बड़ी राहत दी है। कहा कि नई व्यवस्था में 2.5 लाख से 5 लाख तक की आय पर 5 फीसदी टैक्स लगेगा। 5 से 7.5 लाख तक आय पर 10 फ ीसदी का टैक्स लगेगा। पहले 10 फ ीसदी का स्लैब नहीं था। 7.5 लाख से 10 लाख की आय पर 15 फीसदी टैक्स होगा। 10 लाख से 12.5 लाख की आय पर 20 फीसदी टैक्स होगा। नई टैक्स व्यवस्था के तहत इसमें कोई डिडक्शन शामिल नहीं होगा। जो डिडक्शन लेना चाहते हैं वो पुरानी दरों से टैक्स दे सकते हैं यानी कि टैक्सपेयर्स के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होगी। यह नए स्लैब तब लागू होंगे जब टैक्सपेयर अपने दूसरे एक्जेम्पशन यानी दूसरे छूट या लाभ को छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें