फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

री रडोह पुल के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। सात करोड़ रुपये से नाबार्ड योजना के अंतर्गत झंडूता उपमंडल मुख्यालय आनंदघाट को जोड़ने वाले री रडोह पुल का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू होने वाला है। इसके लिए लोक निर्माण ने पुल की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते माह मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विधायक जेआर कटवाल की मौजूदगी में री रडोह पुल की आधारशिला रखी थी। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों की दशकों पुरानी री रडोह पुल की मांग अब पूरी हुई। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार सीर खड्ड पर बनने वाले 100 मीटर स्पेन डबल प्रेस स्ट्रेस्ड बॉक्स गर्डर पुल की निर्माण कार्य प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुल के बन जाने से झंडूता की करीब एक दर्जन और बड़सर विधानसभा क्षेत्र की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। मौजूदा समय में बरठीं क्षेत्र के लोगों को उपमंडल कार्यालय झंडूता आने के लिए करीब 10 से 12 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। पुल बन जाने से यह दूरी आधी रह जाएगी। जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी। लोक निर्माण विभाग मंडल झंडूता के अधिशासी अभियंता दीपक सुरेहली ने बताया कि सात करोड़ रुपये से नाबार्ड योजना के तहत री रडोह पुल की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। शीघ्र ही पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें