फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ब्रह्मपुखर-एम्स सड़क छह घंटे रहेगी बंद, घागस रोड से डायवर्ट होगा ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति के दौरे के चलते बदली व्यवस्था
विज्ञापन

सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान
250 जवान संभालेंगे सुरक्षाए भारी वाहनों की आवाजाही बंद, ,आपात वाहन चलेंगे
डीआईजी राहुल नाथ ने एम्स का किया निरीक्षण, हेलीपैड से समारोह स्थल तक के रूट की ली जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 अक्तूबर को एम्स बिलासपुर दौरे के दौरान करीब छह घंटे तक क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक ब्रह्मपुखर से एम्स के सामने होकर जाने वाले मार्ग पर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को ब्रह्मपुखर से घागस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जबली की ओर से आने वाला ट्रैफिक भी निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा।
उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि यातायात व्यवस्था राष्ट्रपति के एम्स पहुंचने से पहले ही लागू कर दी जाएगी और उनके रवाना होने के बाद भी दोपहर दो बजे तक जारी रहेगी। हालांकि एम्स जाने वाले मरीजों और आपातकालीन मामलों में आने वाले वाहनों को जरूरत के अनुसार आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। सरकारी वाहन भी आवश्यकतानुसार इस मार्ग से गुजर सकेंगे। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी स्थिति के अनुसार वाहनों का संचालन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रपति सुबह करीब 10:30 बजे एम्स पहुंचेंगी। 10:45 बजे दीक्षांत समारोह शुरू होगा और 11:35 बजे वह एम्स से रवाना होंगी। कार्यक्रम के दौरान एम्स परिसर और आसपास का क्षेत्र कड़े सुरक्षा घेरे में रहेगा।
दौरे को लेकर शनिवार को मंडी रेंज के डीआईजी राहुल नाथ ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान के साथ एम्स परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने समारोह स्थल, आगमन और प्रस्थान मार्ग, प्रवेश-निकास व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। हेलीपैड से समारोह स्थल तक के रूट की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए पुलिस और होमगार्ड के करीब 250 जवान तैनात किए जाएंगे। क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटकर प्रत्येक की जिम्मेदारी डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान पूरे सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी करेंगे। एम्स परिसर को नो ड्रोन जोन रखा जाएगा और निर्धारित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें