घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज घुमारवीं में काम करते समय एक युवक की मौत हो गई है। मृतक प्रवासी युवक ठेकेदार के पास काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार कॉलेज के ऑडिटोरियम भवन में युवक ड्रील मशीन से काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
युवक की पहचान कुमुद सिंह पुत्र योगेंद्र (29) गांव बगलिया वार्ड नंबर पांच डाकघर रोहियार जिला खदरिया राज्य बिहार के रूप में हुई है। मृतक युवक ठेकेदार शेर सिंह के पास कार्य कर रहा था। घुमारवीं थाना पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है तथा युवक के शव को कब्जे में घुमारवीं अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि कॉलेज में काम करते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई है।