बिलासपुर। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों की रफ्तार अब कम हो गई है। शुक्रवार को कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना के कुल 107 सक्रिय मामले रह गए हैं। वहीं शुक्रवार को 16 लोगों ने कोरोना का मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अध्किारी डॉ प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिला में शुक्रवार को रैपिड एंटीजन टेस्टिंग से 1277 सैंपल लिए गए, जिनमें से 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें भपयार से 31 वर्षीय, भटेड़ से 85 वर्षीय, फगोग से 47 वर्षीय, गाहर से 28, 3 वर्षीय, सिल्ला से 39, 11, 12 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिकों को 692 और 45 से 59 आयु वर्ग के 2630, 18 से 44 आयु वर्ग के 1 व्यक्ति को वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार को कुल 3323 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।