फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आयुर्वेद अस्पताल में होंगी खून और शुगर की जांचें

Sat, 07 Nov 2026 08:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
जिला आयुर्वेद अस्पताल बिलासपुर में नई मशीन का उद्घाटन करतीं उपायुक्त। -स्रोत : डीपीआर
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बिलासपुर में अब मरीजों को खून और शुगर सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांचों की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेगी। उपायुक्त किरण भड़ाना ने शुक्रवार को चिकित्सालय में फुली ऑटोमेटिक 5-पार्ट सीबीसी/हेमेटोलॉजी एनालाइजर और 4-चैनल फ्लोरोसेंस इम्युनोएस्से एनालाइजर मशीनों का उद्घाटन किया। इन आधुनिक मशीनों की स्थापना के लिए जिला प्रशासन की ओर से सात लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन

इन मशीनों के शुरू होने से मरीजों को सीबीसी, हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट्स, शुगर (डायबिटीज), थायराइड, विटामिन बी-12 और विटामिन-डी जैसी आम जांचों की सुविधा चिकित्सालय परिसर में ही उपलब्ध होगी। इससे मरीजों को जांच करवाने के लिए अलग-अलग अस्पतालों और निजी प्रयोगशालाओं के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी।
फुली ऑटोमेटिक 5-पार्ट सीबीसी मशीन से हीमोग्लोबिन, हेमेटोक्रिट, श्वेत रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स सहित रक्त के विभिन्न पैरामीटर की जांच की जा सकेगी। इसकी आधुनिक तकनीक श्वेत रक्त कोशिकाओं को पांच अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध करवाएगी। इससे एनीमिया, संक्रमण और अन्य रक्त संबंधी विकारों की पहचान में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं, 4-चैनल फ्लोरोसेंस इम्युनोएस्से एनालाइजर से एचबीए1सी, टी-3, टी-4, टीएसएच, विटामिन बी-12 और विटामिन-डी सहित महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्त्री रोग संबंधी विभिन्न जांचें की जा सकेंगी। इससे मधुमेह नियंत्रण, थायराइड संबंधी समस्याओं और शरीर में विटामिन की कमी का समय रहते पता लगाने में सुविधा मिलेगी। मशीनों की उपलब्धता से चिकित्सालय की प्रयोगशाला जांच क्षमता में भी वृद्धि हुई है और समय पर रिपोर्ट मिलने से चिकित्सकों को उपचार संबंधी निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर जिला आयुष कार्यालय बिलासपुर में भगवान धन्वंतरि की मूर्ति भी स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुखविंदर कौर, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित कपिल, चिकित्सालय प्रभारी, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी, स्टाफ नर्स, एएनएम, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, मिडवाइफ और प्रशिक्षु विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें