फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर बांटे कंबल और फल

Fri, 24 Oct 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिवस पर आयोजित हवन यज्ञ में भाग लेते युवा। संवाद
विज्ञापन
लंबी आयु के लिए हुआ महामृत्युंजय यज्ञ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर क्रिकेट संघ बिलासपुर की ओर से कंबल और फल वितरण कार्यक्रम किया गया। साथ ही उनकी लंबी आयु के लिए महामृत्युंजय यज्ञ किया गया।
विज्ञापन

युवाओं को अस्पतालों से दूर रहने और स्वस्थ रहने के लिए खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों, वृद्धाश्रमों और जरूरतमंद परिवारों के बीच जाकर फल बांटे और अनुराग सिंह ठाकुर के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। इस मौके पर क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने विकास कार्यों, युवाओं के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना से पूरे हिमाचल का नाम देश व विदेश में रोशन किया है। उनके जन्मदिन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस दौरान मौके पर अपराजिता अनाथ आश्रम में कंबल बांटे गए। इस मौके पर सोनू ठाकुर, सतीश ठाकुर, विपिन ठाकुर, करप्रीत सिंह, कमल महाजन, अनिरुद्ध, जितेंद्र चंदेल और देवेंद्र ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें