फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ओपीएस की बहाली और अन्य मांगों को लेकर लगाए काले बिल्ले

Mon, 10 Feb 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में काले बिल्ले लगाकर नाराजगी प्रकट करते बिजली बोर्ड के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
-बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने युक्तिकरण का भी जताया विरोध
विज्ञापन

-हमीरपुर में प्रस्तावित बिजली महापंचायत में भाग लेने के लिए बनाई रूपरेखा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विद्युत बोर्ड में युक्तिकरण का विरोध करने के साथ ही ओपीएस की बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को कर्मचारियों ने बिलासपुर में काले बिल्ले लगाकर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। ज्वाइंट फ्रंट के आह्वान पर विद्युत बोर्ड के बिलासपुर सर्कल कार्यालय में एकत्र हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को हमीरपुर में प्रस्तावित बिजली महापंचायत में भाग लेने के लिए रूपरेखा भी बनाई।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के एसई गौरव शर्मा और राज्य विद्युत बोर्ड इंप्लायज़ यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत चौहान ‘बिट्टू’ के नेतृत्व में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर सरकार और विद्युत बोर्ड का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड में कर्मचारियों की पहले से ही अत्याधिक कमी है। लंबे अरसे से खाली पड़े पद भरने के बजाए युक्तिकरण का सहारा लेकर पद खत्म किए जा रहे हैं। युक्तिकरण का विरोध करते हुए लंबे अरसे से खाली पड़े पद भरने, ओपीएस बहाल करने तथा आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाने की मांग की गई। यशवंत चैहान ‘बिट्टू’ ने कहा कि विभिन्न मांगों और मुद्दों को लेकर मंगलवार को हमीरपुर में बिजली महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिलासपुर जिले के कर्मचारी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने विद्युत बोर्ड के सभी पेंशनरों के साथ ही जन प्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं से भी इसमें उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस मौके पर एक्सईएन मनोज पुरी तथा जोगेंद्र डोगरा, रविंद्र, दिनेश कौंडल, विनोद गुप्ता, देशराज, अनिल, चमन, रेणु, रेखा, मोनिका व बृजेश समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें