फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने रौड़ा सेक्टर में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजनीति के साथ सामाजिक दायित्व भी निभा रही भाजपा : सांख्यान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्र सरकार की ओर से चलाए गए स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर में श्रमदान किया। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर बिखरा कूड़ा समेटने के साथ ही जिला भाजपा कार्यालय के प्रांगण में भी सफाई के लिए पसीना बहाया।
विज्ञापन

सेवा पखवाड़े की कड़ी में आयोजित इस अभियान में जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक दल होने के साथ ही भाजपा समाज के प्रति अपने दायित्व भी बखूबी निभा रही है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। इसी कड़ी में केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वच्छता में हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करना है। युवा देश का भविष्य हैं। उन्हें अपनी ऊर्जा देश और समाज हित के कार्यों में प्रयोग करनी चाहिए। इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेकर युवाओं को समाज के प्रति अपने दायित्वों का एहसास भी अच्छे ढंग से होता है। इस अभियान के तहत स्वच्छता को लेकर दिखाए गए उत्साह के लिए भाजयुमो कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर अक्षय ठाकुर, सुभाष ठाकुर, प्रविंद्र ठाकुर, सौरव गौतम, सुधांशु शर्मा, ऐडी गुप्ता, अभय कटोच और साहिल ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें