फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रवाद की विचारधारा : कटवाल

विज्ञापन
बल्हसीणा के खबड़ी माता मंदिर में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण शिविर क
विज्ञापन
दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन


महिला दिवस कार्यक्रम में भी की शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी
गैहड़वीं (बिलासपुर)। भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सेवा, समर्पण और संस्कारों की विचारधारा से प्रेरित सशक्त संगठन है। यह बात झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने रविवार को बल्हसीणा के खबड़ी माता मंदिर में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में कही।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास और सम्मान का उजाला पहुंचाने का विचार दिया था। उनका अंत्योदय का सिद्धांत आज भाजपा संगठन और केंद्र सरकार की कार्यशैली का मूल आधार बन गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का अहसास कराने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत हैं। जब बूथ मजबूत होगा तो संगठन और देश दोनों मजबूत होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर नई बुलंदियां हासिल कर रहा है। गरीब और किसान कल्याण, महिला और युवा सशक्तीकरण से लेकर डिजिटल क्रांति तक कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण शिविर के बाद विधायक जीतराम कटवाल ने भाजपा महिला मोर्चा शाहतलाई मंडल की ओर से बल्हसीणा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सृजन, शक्ति और संस्कार का प्रतीक माना गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया गया है, जिससे आने वाले समय में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, झंडूता मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, शाहतलाई मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन धीमान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें