फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाजपा स्वतंत्रता दिवस पर शुरू करेगी हर घर तिरंगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर फहराया जाएगा तिरंगा झंडा
विज्ञापन


- घुमारवीं भाजपा ने बैठक कर लिए निर्णय



संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं(बिलासपुर)। भाजपा मंडल घुमारवीं हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाएगी। 13, 14 और 15 अगस्त को सभी घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को घुमारवीं भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि घुमारवीं के हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और लोगों के घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। युवा मोर्चा 11, 12 और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा। 14 अगस्त को युवाओं को विभाजन की विभीषिका याद दिलाई जाएगी और मौन मार्च निकाला जाएगा। सुरेश ठाकुर ने कहा कि आजादी का पर्व 15 अगस्त और 26 जनवरी गणतंत्र का बड़ा पर्व है। यह दोनों त्योहार हमारे लिए सर्वाधिक महत्व के हैं। यदि पड़ोसी देशों में देखें तो उन देशों में लोकतंत्र की हालत दयनीय है। यह हालत इसलिए होती है क्योंकि उनके समाज में इस प्रकार की चेतना जगाने के लिए राष्ट्रवादी दलों का अभाव है और उनकी दुर्दशा हुई। हर घर तिरंगा कहा कि यह अभियान पार्टीगत कार्यक्रम के बजाय राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत होकर आमजन का कार्यक्रम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें