फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाजपा समर्थित राजपाल बरठीं बने सहकारी सभा के प्रधान

Sat, 07 Dec 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस समर्थित मलंकर को उप प्रधान की कमान
विज्ञापन

-सर्वसम्मति से हुआ प्रबंधन समिति का चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित बरठीं प्रबंध समिति का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इसमें भाजपा समर्थित राजपाल को प्रधान चुना गया। वहीं कांग्रेस के मलंकर शर्मा उप प्रधान बनाया गया।
नई कार्यकारिणी में ओमप्रकाश, किशोरी लाल, मनोज कुमार, मदनलाल, विक्रम परमार, सुखदेव व सर्वजीत को सदस्य नियुक्त किया गया है। करीब 1700 सदस्यों वाली इस सभा में 10 करोड़ रुपये का कारोबार साल भर में किया जाता है। कांग्रेस सरकार होने के बावजूद भी समिति के तहत सभी नौ वार्ड में पांच भाजपा समर्थित जबकि कांग्रेस के चार प्रत्याशी जीत कर आए थे। सहकारी सभाएं बिलासपुर के निरीक्षक कमलेंद्र व राकेश कुमार की देखरेख में हुए इन चुनाव में सभी नौ सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक शुरू होने के बाद प्रधान पद पर सहमति न बनने पर बैठक स्थल से चार बार सदस्यों वाकआउट किया। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक प्रधान व उपप्रधान के चुनाव को लेकर उठा पटक चलती रही। दोपहर बाद भाजपा समर्थित राजपाल को प्रधान व मलंकर शर्मा को उप प्रधान सर्वसम्मति से बनाया गया। नवनियुक्त प्रधान राजपाल ने बताया कि वह बिना भेदभाव से सहकारी सभा को ऊपर उठाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि सहकारी सभा में खाता धारकों व राशन कार्ड धारकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनको आ रही समस्याओं को भी हल किया जाएगा। उधर भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस का जनाधार लगातार खत्म होता जा रहा है। कांग्रेस की जनविरोधी और राष्ट्रविरोधी नीतियों तथा झूठे वादों से लोग तंग आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें