फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाजपा ने कांग्रेस सरकार के जश्न पर उठाए सवाल

Mon, 18 Nov 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-विकास कार्यों की अनदेखी को लेकर किया हमला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा ने कांग्रेस सरकार द्वारा दो वर्ष पूरे होने पर मनाए जाने वाले जश्न पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। भाजपा के प्रवक्ता सुभाष ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इन दो वर्ष में ऐसा कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया है, जिसका ढिंढोरा पीटने की आवश्यकता हो।
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आने के बाद हर मोर्चे पर असफलता का प्रदर्शन किया है। महिलाओं को 1500 रुपये देने और दो रुपये किलो के हिसाब से गोबर खरीदने की गारंटी दी थी, लेकिन यह दोनों वादे पूरे नहीं हुए। साथ ही 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वायदा भी अधूरा साबित हुआ, क्योंकि कांग्रेस ने भाजपा द्वारा दी जा रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा को भी समाप्त कर दिया। कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पर टैक्स लगा दिया है, जबकि विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। जिले में कोई नया विकास कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि बिलासपुर में कांग्रेस सरकार को जश्न मनाने का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता ने केंद्र सरकार द्वारा भानुपल्ली से बैरी तक रेल लाइन के निर्माण का उदाहरण देते हुए कहा कि इस रेल लाइन का कार्य कांग्रेस सरकार के कारण बामटा से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। सरकार ने बामटा से बैरी तक रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए बजट भी नहीं दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें