फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मुफ्त पानी की योजना को बंद करने पर भाजपा किसान मोर्चा ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
तुगलकी फरमान से किसानों को अब हर माह देने होंगे 100 रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। भाजपा किसान मोर्चा ने मुफ्त पानी की योजना को बंद करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। कहा कि सरकार के इस तुगलकी फरमान से किसानों को अब 100 रुपये प्रति महीने पानी का बिल अदा करना पड़ेगा।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं के अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसान, युवा और कर्मचारी विरोधी है। चुनावों के समय लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने वाली कांग्रेस सरकार ने 125 यूनिट फ्री योजना को कर्मचारी वर्ग के लिए पहले ही बंद कर दिया है। कांग्रेस सरकार ने पुलिस कर्मचारियों को बसों में मिलने वाली सुविधा को भी बंद कर दिया है, जबकि पुलिस कर्मचारी हर माह 210 रुपये अपने वेतन से अदा करते हैं। पुलिस विभाग हर साल हिमाचल पथ परिवहन निगम को पांच करोड़ रुपये अदा करता है। प्रदेश के केवल 20 प्रतिशत कर्मचारी ही निगम की बसों में यात्रा करते हैं। कांग्रेस सरकार ने डिपो में मिलने वाले सरसों तेल के मूल्य पर भी 16 रुपये की बढ़ोतरी कर आम आदमी और किसानों पर आर्थिक बोझ डाल दिया है। प्रदेश सरकार सरकारी खजाने के खाली होने का रोना रोती है, लेकिन अपने चहेतों को रेवड़ियां बांटने के लिए इस सरकार के पास पैसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें