फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की हैट्रिक के साथ भाजपा ने रचा इतिहास : कटवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-बोले, शीर्ष नेतृत्व, कर्मठ कार्यकर्ता, चारों प्रत्याशी बधाई के पात्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा ने जीत की हैट्रिक के साथ इतिहास रचा है। इसके लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी के चारों प्रत्याशी बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए भी लगातार बढ़त बनाए हुए है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी लगातार तीसरी बार देश की कमान संभाल कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा करेंगे। हिमाचल में भाजपा ने लगातार तीसरी बार लोकसभा की चारों सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छल-कपट की राजनीति करते हुए कई तरह के हथकंडे अपनाए, लेकिन झूठी गारंटियों जैसे उसके हर पैंतरे को बखूबी पहचान चुकी प्रबुद्ध जनता के आगे उसकी एक नहीं चली। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर जहां लगातार पांचवीं बार चुनाव जीते। शिमला में सुरेश कश्यप ने लगातार दूसरी बार भगवा परचम लहराया है। इसी तरह कांगड़ा से राजीव भारद्वाज और मंडी से कंगना रणौत ने कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेरा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को झंडूता विधानसभा क्षेत्र से 12,912 वोटों की बढ़त मिली है। वोट प्रतिशतता के लिहाज से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा को सबसे अधिक बढ़त झंडूता में ही मिली है। इसके लिए पार्टी के कर्मठ व निष्ठावान कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। यह इस क्षेत्र में हो रहे चहुंमुखी विकास पर जनता के विश्वास की मुहर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें