फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पूरी रात बाधित रही बिजली आपूर्ति, भीषण गर्मी से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- गर्मी और लोड की अधिकता के कारण पिघल रहे विद्युत कंडक्टर
विज्ञापन

- फील्ड कर्मचारियों की कमी लोगों पर पड़ रही भारी
- चार अनुभागों में तीन कनिष्ठ अभियंता, 13 कर्मचारी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। विद्युत उपमंडल नम्होल के लोगों को बिजली आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार रात पूरी रात विभिन्न क्षेत्रों में बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में रात पर परेशान रहे। इसका एक मुख्य कारण बोर्ड में कर्मचारियों की कमी भी है।
विज्ञापन

उपमंडल जुखाला के उपरला स्याहोला, निचला स्याहोला, मित्रमा, मंझोत, पंदोह, बाल पालंगरी और रिडा आदि गांव में सोमवार की पूरी रात बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। लोगों का कहना है कि मामूली हवा का झोंका आने या थोड़ा से मौसम खराब होने पर ही बिजली बंद होना आम बात है। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी और मच्छरों की मार झेलनी पड़ती है। जुखाला पंचायत के पूर्व प्रधान मुंशी राम ठाकुर, स्याहोला पंचायत की पूर्व प्रधान नरेंद्रा बलोरिया, लेखराम ठाकुर, सुरेंदर शर्मा, ललित कुमार, गीता राम शर्मा आदि का कहना है कि मामूली हवा के झोंके या मौसम खराब होने पर बत्ती गुल होना आम बात है। इस कारण इस भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार उनके पास स्टाफ की कमी है। चार अनुभागों में तीन कनिष्ठ अभियंता हैं। एक कनिष्ठ अभियंता के पास दो सब स्टेशन दियोथ और नम्होल अनुभाग का जिम्मा है। फील्ड स्टाफ के नाम पर सिर्फ 13 कर्मचारी तैनात हैं। इनके जिम्मे क्षेत्र के 15,000 उपभोक्ता हैं। इसमें 22 ट्रांसफार्मरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति होती है। आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण पेड़ों की टहनियों को काटने के टेंडर भी नहीं हो पाए हैं। गर्मी और विद्युत लोड की अधिकता के कारण विद्युत कंडक्टर पिघल जाते हैं। इस कारण बिजली बंद हो जाती है। लोगों ने बताया कि पूरी रात बिजली जाने के बाद भी मंगलवार शाम तक कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। उधर सहायक अभियंता दिनेश कौंडल ने कहा कि उपमंडल में तैनात सभी कनिष्ठ अभियंताओं की 20 मई से चुनाव में ड्यूटी लगी है। नाम मात्र स्टाफ है। गर्मी के कारण विद्युत कंडक्टर खराब हो जाते हैं। इस कारण बिजली बंद हो जाती है जहां बिजली बंद है उसे ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें