दिल्ली चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत के बाद अब हिमाचल पशुपालन विभाग बर्ड फ्लू से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क हो गया है। राज्य पशुपालन विभाग के आदेशानुसार प्रदेश के तमाम पोल्ट्री और हैचरी केंद्रों, मुर्गी फार्म से मुर्गियों और प्रवासी पक्षियों के ब्लड व बीट के सैंपल भरकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
स्वारघाट के पशु निरीक्षण संस्थान की ओर से भी पोल्ट्री फार्म, लाइव बर्ड मार्केट, बैकयार्ड पोल्ट्री फार्म, गोबिंद सागर झील के किनारे आने वाले प्रवासी पक्षियों के खून और बीट के सैंपल लिए जा रहे हैं। वीरवार और शुक्रवार को भी स्वारघाट के पशु निरीक्षण संस्थान के प्रभारी डॉ. अनूप रूथवाल और उनकी टीम ने स्वारघाट बाजार, गरामौड़ा स्थित पोल्ट्री फार्म और गोबिंद सागर झील के किनारे विदेशी पक्षियों के ब्लड और बीट के सैंपल लिए। हिमाचल के प्रवेशद्वार स्वारघाट में पशुपालन महकमा बाहरी राज्यों दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से आने वाले मुर्गियों से लदे वाहनों पर खास तौर पर पैनी नजर रख रहा
बर्ड फ्लू पर पशु निरीक्षण संस्थान स्वारघाट पूरी तरह सतर्क है। पोल्ट्री फार्म, लाइव बर्ड मार्केट, बैकयार्ड, पोल्ट्री फार्म, झीलों के किनारे आने वाले प्रवासी पक्षियों के ब्लड और बीट के सैंपल लिए जा रहे हैं।
-डॉ. अनूप रूथवाल, प्रभारी, पशु निरीक्षण संस्थान, स्वारघाट