फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बीना वर्धन, अछरी देवी और कुलदीप सिंह को किया सम्मानित

Mon, 10 Nov 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश स्थित ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

कार्यक्रम में 35 से अधिक कला-कलमकारों ने दर्ज की उपस्थिति

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक बैठक ऋषिकेश गांव स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के संयोजक अमरनाथ धीमान ने की। शुभारंभ लक्ष्मी नारायण, मां सरस्वती और काले बाबा जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण से हुआ।
पूर्व प्रधानाचार्य जीत राम सुमन ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि आचार्य जगदीश सहोता और बुद्धि सिंह चंदेल ने मंगल ध्वनि से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बैठक में बिलासपुर की हास्य कवयित्री बीना वर्धन को सम्मानित किया गया। उनके रचनात्मक योगदान को मंच के संयोजक अमरनाथ धीमान ने विस्तार से प्रस्तुत किया। मंच की ओर से उन्हें काले बाबा हास्य कवयित्री सम्मान 2025 से नवाजा गया। इस अवसर पर उन्हें बैज, पुष्पहार, दिव्य चुनरी और प्रमाणपत्र भेंट किया गया।
विज्ञापन

मंच ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए ऋषिकेश की पूर्व बीडीसी सदस्य अछरी देवी और मंदिर कमेटी प्रधान एवं शिक्षक कुलदीप सिंह चंदेल को समाज सेवा सम्मान 2025 से विभूषित किया। मंच के प्रधान सुरेन्द्र मिन्हास कहलूरी ने मंच की गतिविधियों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि मंच की कोर कमेटी का पुनर्गठन किया गया है जिसमें लश्करी राम, अमरनाथ धीमान, तृप्ता कौर मुसाफिर, सुरेंद्र मिन्हास और बुद्धि सिंह चंदेल को शामिल किया गया है। इस कमेटी को मंच संचालन के लिए व्यापक अधिकार प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि मंच के द्विवार्षिक चुनाव आगामी 7 दिसंबर (रविवार) को बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे। बैठक में आशा कुमारी, लश्करी राम, कर्मवीर कंडेरा, रामपाल डोगरा, श्याम सुंदर, तेजराम तेजस, रविन्द्र नाथ भट्टा, राकेश मिन्हास, शगुन शर्मा, हुसैन अली, शिवनाथ सहगल और बाबू राम धीमान सहित 35 से अधिक कला और साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया। मंच संचालन महासचिव तृप्ता कौर मुसाफिर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें