फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता सीएचसी को मिली नई ईएनटी विशेषज्ञ

Mon, 10 Nov 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
सीएचसी झंडूता में ईएनटी विशेषज्ञ का स्वागत करते स्टाफ के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
अब स्थानीय स्तर पर मिलेगा कान-नाक-गले का इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता उपमंडल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बड़ी राहत मिली है। यहां ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नीरू कमल की तैनाती की गई है। इससे अब स्थानीय मरीजों को इन बीमारियों के इलाज के लिए एम्स बिलासपुर या अन्य बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

डॉ. नीरू कमल इससे पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज टांडा में सेवाएं दे चुकी हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज में अनुभव प्राप्त करने के बाद उनकी झंडूता में नियुक्ति से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी। अब तक झंडूता क्षेत्र में ईएनटी विशेषज्ञ की कमी के कारण मरीजों को रेफर किया जाता था। नई नियुक्ति से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में ओपीडी सेवाओं में सुधार आने की उम्मीद है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश ने बताया कि डॉ. नीरू कमल की तैनाती से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ेगी। विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में कान, नाक और गले से जुड़ी बीमारियां बढ़ जाती हैं, ऐसे में यह नियुक्ति बेहद उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें