फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर के साहित्यकारों का शिमला में सम्मान, गेयटी थिएटर में गूंजी तालियां

Sun, 26 Apr 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
कैप्टन डॉ. जय महलवाल ‘बांका मुल्का हिमाचला’’’’ कार्यक्रम में गेयटी थिएटर, शिमला में सम्मान प्रा
विज्ञापन
बांका मुल्का हिमाचला कार्यक्रम में प्रतिभाओं का संगम, बिलासपुर के रचनाकारों ने बढ़ाया मान
विज्ञापन

टोपी प्रतियोगिता में प्रथम-द्वितीय स्थान, मंच पर हुआ सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। देवभूमि हिमकला मंच, शिमला द्वारा आयोजित बांका मुल्का हिमाचला कार्यक्रम में प्रदेशभर की सांस्कृतिक प्रतिभाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। लोकगीत प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिला बिलासपुर से जुड़े साहित्यकार कैप्टन डॉ. जय महलवाल (अनजान) और सुमन चड्ढा को गेयटी थिएटर में सम्मानित किया गया। ऑनलाइन हिमाचली टोपी प्रतियोगिता में कैप्टन डॉ. जय महलवाल (अनजान) ने प्रथम और सुमन चड्ढा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सम्मान मिलते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि अनिल हारटा ने दोनों साहित्यकारों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी लेखनी हिमाचली संस्कृति और बोली को देश-विदेश तक पहुंचा रही है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि कैप्टन डॉ. जय महलवाल गणित के सहायक आचार्य होने के साथ-साथ साहित्य सृजन के माध्यम से संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं सुमन चड्ढा को हिम शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सुमन चड्ढा बिलासपुर की पहली सेवानिवृत्त महिला इंजीनियर होने के साथ-साथ लेखिका, साहित्यकार और धाविका भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें