फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर ने अपने नाम किया ग्रीको रोमन कुश्ती का खिताब

Sun, 09 Nov 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

अव्वल रहने वाले अब अहमदनगर में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। इंदौरा में हुई सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर के पहलवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ग्रीको रोमन कुश्ती का खिताब जीत लिया। बिलासपुर के खिलाड़ियों ने जोरदार मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए कई भार वर्गों में पदक हासिल किए।
विज्ञापन

कोच विवेक ठाकुर ने बताया कि बालिका वर्ग में जिले की सोनिका ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, अभिलाक्षा ने 72 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, जबकि प्रियंका ने 65 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं बालक वर्ग (ग्रीको रोमन) में भी बिलासपुर के पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन किया। आदित्य ने 60 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक, अजय कुमार ने 72 किग्रा में स्वर्ण पदक, केशव ने 63 किग्रा में रजत पदक, जबकि प्रशिव (55 किग्रा), अभय (55 किग्रा), अक्षय कुमार (67 किग्रा), आदित्य (63 किग्रा) और हरप्रीत (82 किग्रा) ने कांस्य पदक अपने नाम किए। कोच ने बताया कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि अब ये पहलवान 12 से 14 नवंबर तक अहमदनगर (गुजरात) में होने वाली सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सफलता पर बिलासपुर कुश्ती संघ के प्रधान राकेश ठाकुर और सभी पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के पहलवान लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें