फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग साइट अधिसूचित होने के बाद अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर उभरेगा बिलासपुर : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- बंदला साइट के लिए पैराग्लाइडिंग यूजर चार्ज सहित अन्य मुद्दों पर बैठक में हुई चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बंदला पैराग्लाइडिंग साइट अधिसूचित होने से जहां बिलासपुर अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर विशेष रूप से उभरेगा, वहीं पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा। उपायुक्त एवं बंदला पैराग्लाइडिंग रेगुलेटरी कमेटी अध्यक्ष आबिद हुसैन सादिक ने नियामक समिति की बैठक की अध्यक्षता करते यह बात कही।
उन्होंने बताया कि अधिसूचना जारी होने के उपरांत यह पहली बैठक है। इसमें पैराग्लाइडिंग को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने के लिए विभिन्न मानकों पर चर्चा की गई। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए मार्शल की नियुक्ति, पैराग्लाइडिंग के लिए दरें तय करने के बारे में बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। पैराग्लाइडिंग यूजर चार्ज के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। इस पर जल्द ही निर्णय लेकर क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पैराग्लाइडिंग के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी होने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में उभरकर सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी मंडी मनोज कुमार, संयुक्त निदेशक अटल बिहारी पर्वतीय संस्था एवं खेल संस्थान मनाली प्रकाश चंद आजाद, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी रितेश पटियाल, कहलूर पैराग्लाइडिंग के अध्यक्ष पुनीत चंद्र, हिमाचल प्रदेश पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विशाल जस्सल, हिमाचल होम गार्ड के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें